लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में मृत छात्रों को दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज, जून 24 -- समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ने लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 छात्रों और युवाओं को श्रद्धांजलि दी। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश गुप्ता 'गुड्डू' के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने बुधवार को पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला। सपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-युवा और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुभाष चौराहे पर पहुंचकर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैंडल मार्च में संदीप विश्वकर्मा, शिवा केसरवानी, सद्दाम अंसारी, शिवा बागी, आरती पाल, अल्केश पटेल, संदीप यादव, अंशु यादव, पंकज पटेल, अजय गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, राशिद अली आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कैंडल जलाकर अग्निकांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- मृतक विद्यार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.