नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पार्कों में सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने जाने वाले लोगों को जल्द ही ओपन जिम की सुविधा मिलेगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण शहर के 71 पार्कों में ओपन जिम स्थापित करेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने अवस्थापना निधि से 2.06 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। इससे अलग-अलग इलाकों के लोगों को अपने आसपास ही खुले में व्यायाम करने की सुविधा मिल सकेगी। वहीं, गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-चार में 16.57 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा।सेक्टर-चार में बनेगा सामुदायिक केंद्र एलडीए की ओर से शहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ सामुदायिक गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी कड़ी में गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-चार में सामुदायिक केंद्र बनाने की परियोजना क...