लखनऊ, मई 22 -- न्यायिक अधिकारियों ने शुक्रवार को पर्यावरण और ईंधन संरक्षण के लिए अनूठा संदेश दिया। जनपद के करीब 70 न्यायिक अधिकारी साइकिल से कोर्ट के लिए रवाना हुए। जिला जज मलखान सिंह के नेतृत्व में शुरू हुए इस कार्यक्रम को हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डालीबाग स्थित आवास से सुबह 9 बजे यह साइकिल रैली शुरू हुई। जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी साइकिल से कोर्ट के लिए निकले। इस दौरान सभी ने आम लोगों को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया। लखनऊ हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश चौहान ने इस अभियान की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने इसे एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता लाने के लिए बेहद जरूरी हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सच...