लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ, संवाददाता। शौचालय विहीन 1623 परिवारों को शौचालय का तोहफा मिला है। अब इन घरों के लोगों को शौच के लिए सामुदायिक शौचालय या खेत खलिहान में नहीं भटकना पड़ेगा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आठों ब्लाक में 1623 शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा इन लाभार्थियों के खातों में शौचालय की प्रथम किस्त भेज दी गई है। इस वित्तीय वर्ष में व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (आईएचएचएल) के तहत 7178 शौचालय का लक्ष्य मिला था। इस नए लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में छह हजार रुपए भेजे गए हैं। अब एडीओ और बीडीओ के सर्टिफिकेट के बाद छह हजार की दूसरी किस्त भेजी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य खुले में शौच को समाप्त करना और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.