प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2023 मुख्य परीक्षा सोमवार और मंगलवार को लखनऊ में कराई जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकृत 6142 अभ्यर्थियों के लिए राजधानी में 13 केंद्र बनाए गए हैं। 100 से अधिक अभ्यर्थी हाईकोर्ट के आदेश पर परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। सोमवार को 9:30 से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन जबकि दो से पांच बजे तक की पाली में दो से 4:30 बजे तक हिन्दी एवं आलेखन की सब्जेक्टिव और 4:30 से पांच बजे तक सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। मंगलवार को 9:30 से 12:30 बजे तक हिंदी निबंध का पेपर होगा। 16 सितंबर 2025 को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 419 पदों के लिए 7,509 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.