लखनऊ, अक्टूबर 12 -- लखनऊ, संवाददाता: राजधानी के मड़ियांव में कक्षा नौ की छात्रा को बहलाकर आरोपी ने अपहरण कर लिया। उसको होटल में ले जाकर चाय और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। छात्रा की तबियत बिगड़ने पर मां को आपबीती बताई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मड़ियांव डुडौली रहीम नगर निवासी अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि कक्षा नौ में पढ़ने वाली 14 साल की किशोरी की 15 अगस्त को अमित से मुलाकात हुई थी। इंस्टा व मोबाइल पर पर बात होने लगी। पीड़ित पिता के मुताबिक एक अक्तूबर को वह पत्नी के साथ गांव गया था। उनकी बेटी स्कूल चली गई। गौरभीट मोड़ से अमित बेटी को घंटाघर लेकर चला गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने जबरदस्ती चाय पिलायी। उसको पीते ही छात्रा को सर्दी लगने के साथ नींद आने लगी।दवा दि...