लखनऊ के हर कोचिंग संस्थान की होगी जांच, कमेटी गठित
लखनऊ, जून 23 -- अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद अब सभी कोचिंग संस्थानों की जांच होगी। इसमें पंजीकृत और बगैर पंजीकरण चल रहे 750 से ज्यादा कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए समितियों का गठन किया गया है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से मंगलवार को इस संबंध में योजना बनाई गई है। जिसकी शुरूआत बुधवार से की जाएगी। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर अश्विनी मिश्रा ने बताया कि कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए महामाया राजकीय महाविद्यालय महोना, महाराजा बिजली पासी राजकीय पीजी कॉलेज आशियाना, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज और दीन दयाल उपाध्याय राजकीय गर्ल्स पीजी कॉलेज के प्राचार्यों की अगुवाई में समितियों का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- फिर ना हो लखनऊ जैसा हादसा, ऐक्शन में सरकार; पूरे यूपी में कोचिंग की सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.