लखनऊ, दिसम्बर 2 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शहर के सभी बड़े मॉल के फूड कोर्ट में एक साथ छापेमारी की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय 14 टीमों ने लुलु, पलासियो, फीनिक्स, सिनेपोलिस, एमरल्ड, वेव और फोनिक्स मॉल में एक साथ सघन निरीक्षण किया। इस चेकिंग में खासतौर पर गंदगी, लाइसेंस की अनियमितता और खराब हाइजीन पर सख्ती दिखाई गई। एफएसडीए की टीमों ने चार बड़े फूड आउटलेट को तुरंत बंद करा दिया। दर्जनों प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लिए। कई को सुधार नोटिस थमाया। लुलु मॉल के लुलु हाइपर माल में मैन्युफैक्चरिंग डेट बदलने और लाइसेंस में गड़बड़ी के कारण पूरा फूड सेक्शन बंद कराया गया। इसी मॉल में डबरु द चाप बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था, जिसे लाइसेंस लेने तक बंद कराया गया। टुंडे कबाबी, चिलीज़, करीम्स समेत कई बड़े नामों से नमूने लिए गए और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.