लखनऊ, जनवरी 30 -- -राजधानी को मिलेगा नया भव्य स्वरूप, प्रवेश करते ही दिखेगी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान: मुख्यमंत्री -लखनऊ से प्रयागराज , वाराणसी, अयोध्या, नैमिषारण्य, हस्तिनापुर, मथुरा और झांसी की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बनेंगे प्रवेश द्वार -प्रयागराज से अयोध्या तक विरासत की छाप, रायबरेली-प्रयागराज रोड पर 'संगम द्वार', बाराबंकी-अयोध्या रोड पर 'सूर्य द्वार' बनाने के निर्देश -सुल्तानपुर-वाराणसी रोड पर 'नंदी द्वार', आगरा-मथुरा रोड पर 'कृष्ण द्वार', उन्नाव-झांसी रोड पर 'शौर्य द्वार' मुख्यमंत्री योगी का निर्देश: राजधानी के हर प्रवेश मार्ग पर संबंधित सांस्कृतिक गंतव्य की पहचान वाला भव्य द्वार बने लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ को आकर्षक, भव्य और विशिष्ट सांस्कृतिक स्वरूप देने के उद्देश्य से शहर के ...