लखनऊ, मार्च 16 -- रहीमाबाद,(लखनऊ) संवाददाता। रहीमाबाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। गढ़ी जिन्दौर में रहीमाबाद थाने के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिसके लिए शासन द्वारा सात करोड़ 34 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। लंबे समय से नए भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, क्योंकि वर्तमान में थाना अभी भी पुराने पुलिस चौकी भवन से ही संचालित हो रहा है। शासन ने रहीमाबाद पुलिस चौकी 30 अक्टूबर 2022 को थाने का दर्जा प्रदान किया था। थाना बनने के बाद से इसका कार्यक्षेत्र भी काफी बड़ा हो गया है। रहीमाबाद थाने के अंतर्गत कुल 186 गांव आते हैं, जिनमें कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस पर है। लेकिन पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में पुलिस कर्मियों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.