लखनऊ के मशहूर शर्मा चाय के मालिक के बेटे की बर्थ डे पार्टी में तड़तड़ाईं गोलियां, लापरवाही पर नपा चौकी इंचार्ज
मोहनलालगंज (लखनऊ) संवाददाता, जुलाई 21 -- राजधानी लखनऊ में हजरतगंज के नामचीन शर्मा चाय दुकान के मालिक के बेटे गौरव शर्मा ने अपनी बर्थ-डे पार्टी में सोमवार रात कई राउंड गोलियां तड़तड़ाई। घटना मोहनलालगंज के स्पैरो रिसॉर्ट में हुई। वह दोस्तों के साथ पार्टी मना रहा था। कर्मचारियों ने जब फायरिंग का विरोध किया तो उन्हें भी पीटा। बताया जा रहा है इस दौरान कई लोग नशे में थे। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गौरव शर्मा को हिरासत में ले लिया। वहीं, लापरवाही के आरोप में देर रात चौकी इंचार्ज निमेश दुबे को निलंबित कर दिया गया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, गौरव शर्मा हजरतगंज स्थित शर्मा चाय दुकान के संचालक का बेटा है। रविवार को सिसेंडी-मदारपुर मार्ग पर स्थित स्पैरो रिसार्ट में 35-40 दोस्तों के साथ रात बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे थे। डीजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.