संवाददाता, फरवरी 20 -- लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक मंदिर में रह रहे 60 वर्षीय बाबा कल्लू प्रजापति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मूल रूप से उन्नाव के नेवतनी, मोहन रोड हसनगंज निवासी कल्लू प्रजापति एस-2 आश्रयहीन कॉलोनी, पीरनगर बरावनकला स्थित मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे। रोज की तरह सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे तो बाबा को खून से लथपथ पड़ा देख उनके होश उड़ गए।मंदिर में मिला बाबा का शव घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। जानकारी मिलते ही दुबग्गा कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। बाबा के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.