कुशीनगर, अप्रैल 5 -- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस और यूपी की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की संयुक्त टीम ने शनिवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। रिजवान अली नामक आईएसआईएस के इस संदिग्ध को यूपी के कुशीनगर से पकड़ा गया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी के पास बम बनाने का सामान व कुछ जेहादी साहित्य बरामद हुआ है। दिल्ली पुलिस पडरौना कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी के सहयोग से टीम ने पडरौना के छावनी स्थित राइनी मोहल्ले से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल अपराधी रिजवान पुत्र निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था रिजवान वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के लगातार संपर्क में था और उनके निर्देश पर ही अपने मॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.