लखनऊ, अक्टूबर 17 -- लखनऊ के फैजुल्लागंज और गोमती नदी के आसपास के निचले इलाकों को जलभराव से स्थायी राहत दिलाने के लिए योगी सरकार ने बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री सह लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की बैठक में आईआईएम रोड से पक्कापुल तक गोमती नदी के बाएं तट पर करीब 5.5 किलोमीटर लंबे तटबंध के निर्माण का फैसला लिया गया। इसके अलावा जल निकासी के लिए 12 नए पंपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। न्याय विहार से एल्डिको ड्रेन तक जल निकासी का नेटवर्क भी विकसित किया जाएगा।फैजुल्लागंज में बाढ़ रोकने के लिए बनेगा तटबंध बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ और जलभराव से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पेयजल, भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था ...