लखनऊ, दिसम्बर 7 -- मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए परिवहन ढांचे का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 जिलों में इलेक्ट्रॉनिक इंफोर्समेंट डिवाइस से सड़क सुरक्षा बेहतर होगी। साथ ही लखनऊ के प्रमुख चौराहों पर करीब पांच करोड़ रुपये से सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी नेटवर्क का अन्य जिलों में विस्तार, इंटरसेप्टर वाहनों की खरीद को भी गति दी जा रही है। चार दिन पहले ही परिवहन विभाग और यातायात निदेशालय की मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लखनऊ के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना के लिए 4.96 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृति की गई है। मुरादाबाद और बलिया में प्रमुख चौराहों पर इंटीग्रेटेड सीसीटीवी इंस्टालेशन के लिए लगभग 3.10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सड़क दुर्घटना में कमी ला...