वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 23 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में नकली किताबें बेचने का मामला सामने आया है। अमीनाबाद स्थित रामा और मालवीय बुक डिपो पर नामचीन भारती भवन, धनपत राय पब्लिकेशन, न्यू सरस्वती हाउस पब्लिशर्स का टैग लगाकर 10वीं और 12वीं की नकली पाठ्य पुस्तकें बेची जा रही थी। जानकारी होने पर पब्लिकेशन हाउस के अधिकारियों ने पुलिस के साथ दोनों दुकानों में छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा में कक्षा आठ से लेकर 12वीं तक की गणित, विज्ञान समेत अन्य विषयों की नकली पुस्तकें बरामद हुईं। रामा बुक डिपो और मालवीय बुक डिपो में यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से चल रहा था। इसकी पुष्टि होने पर पब्लिशर्स हाउस के अधिकारी ललित सरदाना ने अमीनाबाद थाने में रामा बुक डिपो के मालिक राजकुमार मल्होत्रा और मालवीय पुस्तक केंद्र के संचालक के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.