लखनऊ, जनवरी 4 -- पलगाम टेरर अटैक को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में आखिरकार नेहा सिंह राठौर लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में पहुंचकर गईं और पुलिस के सामने उन्होंने अपने बयान भी दर्ज करवाए। थाने में करीब एक घंटे तक रहने के दौरान पुलिस ने नेहा से कई सवाल-जवाब किए। नेहा ने भी पुलिस की पूछताछ में सहयोग करते हुए जवाब दिया। इस दौरान पुलिस ने नेहा सिंह राठौर से अब न पहुंचने के बारे में पूछा और उनसे मेडिकल रिपोर्ट मांगी? इसके बाद नेहा सिंह राठौर अपने पति हिमांशु के साथ वापस चली गईं। थाने से निकलने के बाद नेहा सिंह राठौर ने मीडिा से भी बात की। उन्होंने मीडिया को बताया कि उनके ऊपर जो मुकदमे दर्ज हुए हैं उसी मामले में उन्हें बयान दर्ज कराना था। बयान दर्ज कराने के बाद वह वापस जा रही हैं।पुलिस ने क्या-क्या सवाल हजरतगंज थाने में पुलिस ने नेहा से सवा...