लखनऊ, जून 28 -- हरियाणा के जींद स्थित श्रीराम लॉन टेनिस अकादमी में आयोजित ऑल इंडिया रैंकिंग चैंपियनशिप सीरीज में लखनऊ के उभरते हुए टेनिस खिलाड़ी तेजस सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग का खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-16 वर्ग में तेजस उप विजेता रहे। तेजस ने अंडर-14 एकल वर्ग में पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा। फाइनल मुकाबले में उन्होंने हरियाणा के एफ भाटिया को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। इससे पूर्व उन्होंने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले जीतकर अपनी दावेदारी मजबूत की थी। वहीं, अंडर-16 वर्ग में भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए तेजस फाइनल तक पहुंचे, जहां उन्हें चर्चि बोरा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- गुजरात के देव और उत्तर प्रदेश के अक्षित का दमदार प्रदर्शन तेजस 'प्ले...