लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग; धुएं का उठा गुबार, बिल्डिंग में कई सरकारी दफ्तर
लखनऊ, जुलाई 20 -- लखनऊ के हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही इमारत से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जबकि घना धुआं लगभग 2 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जिस समय आग लगी, उस वक्त कार्यालय में अधिकांश कर्मचारी पहुंच चुके थे। घटना राजधानी के पॉश इलाके हजरतगंज में स्थित जवाहर भवन की है, जो विधानसभा से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग आग बुझाने के साथ-साथ घटना की जांच में जुटे हैं। इस इमारत में कई सरकारी दफ्तर है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.