लखनऊ के केजीएमयू में ए और एबी पॉजिटिव ग्रुप के खून का संकट
लखनऊ, मई 6 -- केजीएमयू में ए और एबी पॉजिटिव ग्रुप के खून का संकट दूर नहीं हो रहा है। मांग के मुताबिक जरूरतमंद मरीजों को मुहैया कराने में अड़चन आ रही है। ब्लड बैंक प्रशासन ने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की है। खास तौर पर ए व एबी पॉजिटिव ग्रुप के लोग नेक काम में आगे आ सकते हैं। केजीएमयू के ब्लड बैंक में करीब 3000 यूनिट खून का स्टॉक होना चाहिए। मौजूदा समय में यह लगभग 2500 यूनिट है। प्रतिदिन 250 यूनिट से ज्यादा रक्त की खपत है। हीमोफीलिया, लावारिस समेत दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ितों को बिना डोनर खून मुहैया कराया जाता है। सबसे ज्यादा ट्रॉमा सेंटर व क्वीनमेरी में भर्ती मरीजों को खून जारी किया जाता है।मांग के मुकाबले नहीं जुट रहा खूनबीते करीब एक माह से ए और एबी पॉजिटिव खून का संकट है। ए पॉजिटिव का स्टॉक कम से कम 300 यूनिट होना चाहिए। यह लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.