लखनऊ, फरवरी 17 -- चक गजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में गरीब मरीजों का इलाज फिर से शुरू हो गया है। दरअसल, असाध्य योजना का बजट खत्म होने से मरीज का इलाज अटक गया था। इसकी वजह से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। योजना में पंजीकृत मरीज इलाज के लिए भटक रहे थे। कैंसर संस्थान में करीब एक महीने पहले असाध्य योजना का बजट खत्म हो गया था। लगभग 135 कैंसर मरीज योजना में पंजीकृत है। इन मरीजों का बजट से मुफ्त इलाज और जांच की जाती हैं। बजट खत्म होने और असाध्य मरीज का इलाज फंसने से संबंधित खबर हिंदुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इसके बाद शासन के अफसर हरकत में आए। उन्होंने संस्थान के प्रस्ताव को आनन फानन मंजूरी दी। करीब एक करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत कर दिया। इससे कैंसर के गरीब मरीजों को राहत मिलेगी। वहीं बड़ी संख्या में अटका इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.