औरंगाबाद, मई 8 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित आईबी भवन में लखनऊ मुख्यालय के एसएसपी डॉ. सतीश कुमार ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सीओ संजय कुमार से राजस्व कार्यों की जानकारी ली। वहीं थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने क्षेत्र की विधि व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी। एसएसपी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि वे मूल रूप से गोह क्षेत्र के रहने वाले हैं। बैठक में उन्होंने अधिकारियों के साथ क्षेत्र की विधि व्यवस्था एवं प्रशासनिक गतिविधियों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय का हुआ जीर्णोद्धार यह भी पढ़ें- गोकशी एवं संगठित अपराधों में करें कठोर कार्रवाई : डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...