लखनऊ, जनवरी 5 -- एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-लखनऊ की उड़ान तीन दिनों में दो बार लखनऊ के ऊपर चक्कर काट कर लौट गई। बीते रविवार को 50 मिनट तक विमान लखनऊ के ऊपर घेरे में उड़ता रहा लेकिन दृश्यता सही न होने की वजह से अखिर दिल्ली लौट गया। इसके पहले दो जनवरी को इसी उड़ान ने लखनऊ के 17 चक्कर काटे थे। एविएशन वॉच डॉग अब सोशल मीडिया पर यह मुद्दा उठा रहे हैं। आईएक्स 2171 ने रविवार को सुबह लगभग 8:15 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। लखनऊ के ऊपर पहुंचने के बाद घने कोहरे के कारण इसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। फ्लाइट ट्रैकिंग रिकॉर्ड के अनुसार, यह विमान लखनऊ के हवाई क्षेत्र में लगभग 50 मिनट तक हवा में रहा। इस दौरान पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग की उम्मीद में 5 से 6 बार चक्कर काटे। इसे होल्डिंग लूप्स कहा जाता है। जब लखनऊ एयरपोर्ट पर दृश्यता में सुधार नहीं हुआ, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.