लखनऊ के इन 4 प्रमुख चौराहे पर बनने जा रहे अंडरपास, जाम से मिलेगी राहत
लखनऊ। रामेन्द्र प्रताप सिंह, अगस्त 21 -- राजधानी लखनऊ के कैंट क्षेत्र में महात्मा गांधी मार्ग और सुलतानपुर रोड पार करने वाले सैन्य परिवार व सिविल एरिया के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। महात्मा गांधी मार्ग (लखनऊ-रायबरेली रोड) पर होने वाले भीषण ट्रैफिक जाम और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से निजात दिलाने के लिए चार प्रमुख चौराहों पर अंडरपास बनाने की तैयारी है। मध्य कमान की ओर से इस संबंध में जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव तथा विभागाध्यक्ष को पत्र भेजकर प्राथमिकता के आधार पर इन अंडरपासों का निर्माण कराने का अनुरोध किया है। बताया गया कि चिह्नित स्थानों पर अंडर पास बनने से सेना से सिविल एरिया व सिविल एरिया से सेना के मार्गोँ से होते सैन्य कालोनियों व अन्य सिविल एरिया में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही लोगों को वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.