लखनऊ के इन क्षेत्रों में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक, प्रॉपटी डीलर काटने लगे थे प्लॉट; जानें LDA का प्लान
प्रमुख् संवाददाता, जून 7 -- UP News : लखनऊ विकास प्राधिकरण की आईटी सिटी और वेलनेस सिटी योजना के प्रथम चरण में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई है। एलडीए ने इस सम्बंध में शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन ने अधिसूचना जारी करते हुए सम्बंधित क्षेत्रों में भूमि अर्जन प्रक्रिया वर्ष-2013 के भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम की धारा-11 लागू कर दी है। वर्तमान में लैंड पूलिंग नीति के तहत जमीन के एग्रीमेंट किए जा रहे हैं। एलडीए उपाध्यक्ष के अनुसार इस बीच संज्ञान में आया कि कुछ निवेशक और रियल एस्टेट कारोबारी योजना में विकसित भूखण्ड प्राप्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर कृषि भूमि खरीदने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि इससे मूल भू-स्वामियों के हित प्रभावित होने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका थी। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.