लखनऊ के इटौंजा में हादसा: मोहर्रम में भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत
लखनऊ, जून 27 -- Lucknow Hadsa News: राजधानी लखनऊ के इटौंजा में शुक्रवार की देर शाम हादसा हो गया। महोना में मोहर्रम के मौके पर कुछ लोग मकान के छज्जे पर खड़े होकर सबील में बालूशाही और कोल्डड्रिंक और बिस्कुट वितरित कर रहे थे। इस दौरान उधर से गुजरे जुलूस के लोग और कुछ राहगीर बालूशाही और कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए छज्जे पर लटक गए। भार बढ़ने से एकाएक छज्जा भरभरा कर गिर गया। लोग मलबे में दब गए। हादसे में 12 वर्षीय अरमान और 13 वर्षीय अली की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए। घायलों में चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को ट्रामा और शौ-शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडेय के मुताबिक महोना वार्ड संख्या नौ के पकरिया मोहल्ले में शुक्रवार रात मुस्ताल अली और गुलजार अपने घर के छज्जे पर सबील वितरण कर रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.