लखनऊ, अप्रैल 8 -- आशियाना इलाके के एक निर्माणाधीन मकान में 13 वर्षीय किशोरी को उसके एक परिचित ने दोस्तों संग बंधक बना लिया। हाथ-पैर बांध दिए, जमकर पीटा और दुष्कर्म किया। किशोरी के परिवारीजन खोजबीन करते हुए पहुंचे तो आरोपी मकान की छत से कूदकर भागे। दो को चोट भी लग गई। पुलिस ने किशोरी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि किशोरी ने पूछताछ में एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य की भूमिका की तफ्तीश की जा रही है। किशोरी के भाई के मुताबिक उसका परिवार मूल रूप से कन्नौज का है। पिता राजमिस्त्री हैं। मां घरों में काम करती हैं। मंगलवार को मां की तबीयत ठीक न होने के कारण बहन काम पर गई थी। रात में लौटते वक्त आंधी-बारिश के कारण एक निर्माणाधीन मकान में रुक गई। इस बीच क्...