लखनऊ के आदर्श को मिला दामोदरश्री पुरस्कार
प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज और सारस्वत खत्री पाठशाला सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को दामोदरश्री राष्ट्रीय अकादमिक विशिष्टता सम्मान समारोह-2026 का आयोजन हुआ। समारोह में निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस वर्ष निबंध का विषय 'कोई तो बात चले' था। मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. जगमोहन सिंह राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के विजेता आईआईएम लखनऊ के आदर्श सिंह को दामोदरश्री खिताब के रूप में दो लाख रुपये का चेक, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सच्चे ज्ञान के लिए प्रेरणा और पूर्ण समर्पण जरूरी है। युवा प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें प्रोत्साहित करना ऐसे आयोजनों का महत्वपूर्ण उद्देश्य होना चाहिए। समिति की सलाहकार समिति की सदस्य निर्मला टंडन ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.