नई दिल्ली, मई 22 -- Lucknow Student Rape: लखनऊ के बक्शी का तालाब इंदौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल की ओटी में डॉक्टर ने 12वीं की छात्रा से रेप कर दिया था। छात्रा से रेप के प्रकरण में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्त ऐक्शन लिया है। ब्रजेश पाठक ने अस्पताल को सील करने और अस्पताल संचालक आरोपी डॉ. विजय गिरी का चिकित्सकीय लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिया है। इसके साथ आयुर्वेदिक चिकित्सकीय डिग्री को जब्त करने के आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारियों को कहा है, ताकि भविष्य में आरोपी चिकित्सक कभी भी, किसी भी तरह के चिकित्सकीय दायित्वों का निर्वहन न कर सके। ब्रजेश पाठक ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार आप लोगों के साथ है। आरोपी डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि बीकेटी के इंदौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल के संचालक ...