नई दिल्ली, जनवरी 23 -- राजधानी लखनऊ में केजीएमयू प्रशासन ने परिसर में बनी पांचों मजारों को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। मजारों को हटाने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में शुक्रवार को पांच मजारों की दीवारों पर नोटिस चस्पा कर दी गई है। मजार हटाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी है। खुद से नहीं हटाया तो बुलडोजर से ध्वस्त किया जाएगा। केजीएमयू के सख्त रुख के बाद परिसर में हलचल बढ़ गई है। करीब डेढ़ साल पहले केजीएमयू परिसर में अवैध कब्जा और मजारों को हटाने के लिए कमेटी गठित की थी। इसका नोडल डीन डॉ. केके सिंह को बनाया गया था। अवैध कब्जे और मजारों का सर्वे कराया गया था। उस वक्त नेत्र रोग विभाग के बगल की जमीन खाली कराई। वहां मजार को हटाने की कवायद की गई थी लेकिन बखेड़ा खड़ा हो गया। उसके बाद से मामले की कार्रवाई ठप थी। अब धर्मान्तरण प्रयास प्रकरण के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.