नई दिल्ली, जनवरी 22 -- लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के गेट नंबर-02 पर अखिल भारतीय सपेरा महासभा के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पारंपरिक बीन बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया और केजीएमयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व महासभा के अध्यक्ष श्रीपतनाथ सपेरा ने किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्रीपतनाथ सपेरा ने आरोप लगाया कि एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दलित समाज के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर केजीएमयू में समूह 'घ' की नौकरियों में बड़े पैमाने पर बाहरी लोगों को संविदा के आधार पर नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नियुक्तियों में बांग्लादेशी, रोहिंग्या और संदिग्ध पृष्ठभूमि के लोगों को प्राथमिकता दी जा ...