संभल, मई 20 -- असमोली ब्लॉक क्षेत्र में पंचायत चुनाव समय पर कराने अथवा वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारी और क्षेत्र के ग्राम प्रधान लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए एकत्र हुए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और प्रधानों को समझाकर वहीं रोक लिया। बाद में प्रधानों ने अपना ज्ञापन पुलिस प्रशासन को सौंप दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में जुटे प्रधानों से पुलिस अधिकारियों ने बातचीत करते हुए कहा कि उनका ज्ञापन शासन और प्रशासन तक पहुंचा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- लखनऊ प्रदर्शन में भाग लेने से रोके ग्राम प्रधान पुलिस ने प्रधानों से सहयोग की अपील की, जिस पर सभी प्रधान सहमत हो गए और शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंप दिया। मुख...