शामली, फरवरी 16 -- मोहल्ला आलकलां निवासी हिना नाज सिद्दीकी ने स्वयं को पत्रकार बताते हुए दो युवकों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों को सांसद इकरा हसन का समर्थक बताते हुए आरोप लगाया है कि सांसद इकरा हसन के क्षेत्रीय विकास कार्यों में की गई उपेक्षा को लेकर एक चैनल पर प्रश्न किए थे। आरोप है कि इसी से आहत होकर गांव बराला कुकरहेड़ी निवासी नदीम व उसके साथियों ने वाट्सऐप कॉल कर जान से मारने की धमकी दी जाती है। अश्लील गालियां भी दी जाती है। इसके साथ ही मोहल्ला आलकलां निवासी शाद पर भी अश्लील गलियों से युक्त वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार पोस्ट की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.