नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्रामीण क्षेत्रों से शहर मुख्यालय के बीच सफर करने वालों के लिए राहत की खबर हैं। अगले माह से लखनऊ समेत प्रदेश भर के तहसीलों और ब्लॉक स्तर तक मिनी बसों की सेवांए चलने लगेंगी। इसके लिए लखनऊ से चार तहसीलों में मलिहाबाद, मोहनलालगंज, सरोजनीनगर और बख्शी का तालाब तक बसों के रूट तय करने के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया हैं। सर्वे में रूट, दूरी के हिसाब से समय सारणी और किराया तय किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से हर तहसील तक तीन फेरे मिनी बसें लगाएंगी। जोकि सवारियों को हर दो घंटे पर मिनी बसों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। जिला मुख्यालय से हर तहसील और ब्लॉक तक 20-20 बसों का शड्यूल होगा। बसों के फेरे इस हिसाब से लगाए जाएंगे कि अंतिम बस सेवा का ठहराव ब्लॉक में हो, ताकि सुबह पांच स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.