हरदोई, मार्च 20 -- हरदोई। कलेक्ट्रेट में आयोजित एसआईआर समीक्षा बैठक के दौरान टड़ियावां के खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा के रवैये ने प्रशासन को चौंका दिया। डीएम अनुनय झा के सवालों पर उनकी जुबान लड़खड़ाने और हाव-भाव संदिग्ध लगने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तुरंत मेडिकल परीक्षण के निर्देश दे दिए। लखनऊ की लैब में सैंपल चेक होने पर पता चलेगा कि बीईओ ने शराब पी थी या नहीं ? आदेश मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। एडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय करते हुए बीईओ को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां उनके खून और यूरिन के सैंपल लिए गए। सैंपल जांच के लिए लखनऊ की विधि प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि बीईओ ने तेज खुशबू वाले परफ्यूम का उपयोग किया था। अल्कोहल की पुष्टि लखनऊ की लैब में विस्तृत जांच के बाद होगी। अब पूरे कलेक्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.