नई दिल्ली, मार्च 19 -- Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में शहर की 34 सड़कें नए सिरे से बनने जा रही है। इसके लिए शासन ने 42 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। अगले सप्ताह से पीडल्यूडी इन सड़कों पर काम शुरू करवाएगा। नवीनीकरण से सड़कें पूरी तरह से गड्ढामुक्त हो जाएंगी और वाहन फर्राटा भरते हुए निकल सकेंगे। इन सड़कों के बन जाने से लोगों का सफर और आसान हो जाएगा। इसमें कई सड़कें नेशनल हाईवे से होकर गुजरी हैं। कुछ सड़कें शहर के अंदर की हैं। सभी सड़कों का सर्वे करवा लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार वहां काम करवाए जाएंगे।हाईवे से गुजरी इन सड़कों को बनाया जाएगा- लखनऊ-वाराणासी पर साउथ सिटी से मिलेनियम स्कूल तक, लखनऊ-वाराणसी मार्ग, आउटर रिंग रोड पर कानपुर मार्ग से रायबरेली मार्ग तक, लखनऊ-कानपुर मार्ग से हरदोई मार्ग तक, हरदोई मार्ग से रिंग रोड पर सीतापुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.