लखनऊ, जून 15 -- राजधानी लखनऊ में पुलिस चौकी का प्रभारी और सिपाहियों का गिरोह ही लूटपाट के मामले में हत्थे चढ़ा है। निवेश के नाम पर व्यवसाइयों की रकम लूटी जाती थी। कमता चौकी प्रभारी मोहित की सह पर ही सिपाही पूरन सिंह, आरपीएफ दरोगा जयप्रकाश, पीएसी का बर्खास्त सिपाही और गिरोह के अन्य लोग लूटपाट करते थे। गिरोह ने जब व्यवसायी अनूप शुक्ला और दिवाकर से पांच लाख लूट की तो पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि लूटकांड की पूरी जानकारी चौकी प्रभारी मोहित को थी। इसके बाद भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उनकी मंशा पर सीधा सवाल उठता है। प्राथमिक जांच में चौकी प्रभारी की गिरोह से साठगांठ की पुष्टि होने पर पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने चौकी प्रभारी कमता मोहित को निलंबत कर दिया। चौकी प्रभारी कमता मोहित वर्ष 2019 बैच के...