लखनऊ, मार्च 6 -- हाईवे से सटे पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को ट्रॉमा केयर सपोर्ट सेंटर में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए तीन करोड़ रुपये की जरूरत होगी। सीएमओ ने स्वस्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजकर बजट की मांग की है। इस बजट से सीएचसी को अपग्रेड किया जाएगा। जरूरी निर्माण कार्य कराया जाएगा। हालांकि इससे पहले ट्रांसपोर्ट विभाग से सड़क आदि के मानकों को भी पूरा किया जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। लखनऊ में 20 सीएचसी हैं। इसमें आठ शहरी क्षेत्र में हैं। बाकी 12 ग्रामीण इलाकों में हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि पांच सीएचसी को ट्रॉमा केयर सर्पोटिव सेंटर में तब्दील किया जाएगा। इसमें मोहनलालगंज, काकोरी, चिनहट, गोसाईंगंज और सरोजनीनगर सीएचसी को अपग्रेड किया जाएगा। इसकी कवायद शुरू कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.