लखनऊ, जून 3 -- भगवान राम का अवतार धर्म, मर्यादा और न्याय की स्थापना के लिए हुआ - रामभद्राचार्य लखनऊ, संवाददाता।तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की ओजस्वी वाणी से श्रीराम कथा के तीसरे दिन सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर राममय हो गया। जय श्रीराम और जय हनुमान के उद्घोष से भव्य कथा पंडाल श्रद्धा और भक्तिरस में डूब गया। भगवान के अवतारों की महिमा, भगवान राम के आदर्श जीवन और लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित स्वामी जी के प्रेरक प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।इस अवसर पर कृषि विपणन एवं उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, एमएलसी डॉ महेन्द्र सिंह, विधायक डॉ नीरज बोरा, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, यूपी कोआपरेटिव यूनियन के उपसभापति ब्रजकिशोर गुप्ता सहित अनेक लोगों ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया।धार्मिक ...