हरदोई, सितम्बर 12 -- हरदोई। स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। हरदोई के एक और व्यक्ति में लखनऊ की निजी पैथोलॉजी में जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, हरदोई में अब तक एक भी मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। लखनऊ में जांच के दौरान संक्रमित मिले हरदोई के 18 लोग फिलहाल जिले में नहीं रह रहे हैं। इनमें अधिकांश लखनऊ में नौकरी या अन्य काम के सिलसिले में रह रहे हैं। स्थानीय लोगों का जनपद स्तर पर हो रही जांच पर पूरी तरह भरोसा नहीं है। तभी बीमार पड़ने पर लखनऊ व बड़े शहरों की तरफ रुख कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- हमीरपुर में दो साल के मासूम को स्वाइन फ्लू, यूपी में अलीगढ़ से लेकर बरेली तक बढ़े मामले सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडे ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जिल...