लखनऊ, जुलाई 5 -- लखनऊ, रामेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ की सियासी आब-ओ-हवा में 2027 की तपिश अभी से महसूस होने लगी है। जमीन पर कार्यकर्ताओं के मन को टटोलने के साथ प्रबुद्ध वर्ग के साथ दही-जलेबी का स्वाद चखना सिर्फ आयोजन भर नहीं माना जा रहा। इस दौरान उनके मन में पार्टी के प्रति मिठास कितनी है इसे जानना भी था। दो दिनी दौरे के अंतिम पड़ाव में 'मैंगो-डिप्लोमेसी' भी चर्चा का विषय रही। यह भी पढ़ें- शर्मा जी की चाय की चुस्की के साथ 2027 का सियासी संदेश...BJP चीफ नितिन नवीन ने वीडियो शेयर कियादौरे की सबसे चर्चित तस्वीर दौरे की सबसे चर्चित तस्वीर लालबाग स्थित शर्मा टी स्टॉल पर चाय की चुस्की लेते हुए सामने आई। यह सिर्फ चाय पीने का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि भाजपा की उस राजनीतिक शैली का विस्तार था, जिसमें आमजन के बीच जाकर सहज संवाद स्थापित करने का संदेश दिया...