गाजियाबाद, अप्रैल 16 -- उत्तर प्रदेश के लखनऊ के बाद गाजियाबाद की झुग्गियों में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। ये आग इंदिरापुरम क्षेत्र में कनावनी के पास मौजूद झुग्गियों में लगी है। झुग्गियों में मौजूद गैस सिलेंडरों में धमाके होने की भी खबर सामने आ रही है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद से 20 से ज्यादा बच्चे गायब हैं, उनकी तलाश जारी है। भयंकर आग को देखते हुए मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं, आग बुझाने का काम जारी है।250 से ज्यादा झुग्गियों में लगी आग जानकारी के मुताबिक, इंदिरापुरम इलाके में कनावनी के पास सैकड़ों की संख्या में झुग्गी-झोपड़ी मौजूद हैं। इनमें से करीब ढाई सौ से ज्यादा झुग्गियों में आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में कबाड़ के गोदाम भी हैं, जिनमें आग फैलने के कारण और भी भयानक हो गई है। झुग्गियों म...