लखनऊ की जगह प्रयागराज होकर चलेगी ट्रेनें
प्रयागराज, सितम्बर 12 -- लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन जाने वाली ट्रेन 12173 का 13 सितंबर को मार्ग बदला रहेगा। यह ट्रेन अपने निर्धारित कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-रायबरेली-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन मार्ग के बजाय कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज जंक्शन, फाफामऊ होते हुए प्रतापगढ़ पहुंचेगी। इसके अलावा लखनऊ रूट पर चलने वाली कई अन्य ट्रेनों का भी 14 और 15 सितंबर को मार्ग बदला रहेगा। गोरखपुर से भटिंडा, साबरमती, बांद्रा टर्मिनस, आनंद विहार टर्मिनल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पनवेल जाने वाली ट्रेनों को बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर होकर चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में एक महीने के लिए ब्लॉक से मुसीबत, कई ट्रेनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.