लखनऊ की घटना पर आरडीबीए आज करेगा प्रदर्शन
रांची, मई 20 -- रांची, संवाददाता। लखनऊ में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना व चैंबर तोड़े जाने के विरोध में रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) 21 मई को प्रदर्शन करेगा। एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से न्यायालय कार्य अवधि के दौरान काला बिल्ला लगाकर विरोध जताने की अपील की है। एडहॉक कमेटी के सदस्य एसपी अग्रवाल और संजय विद्रोही के हस्ताक्षर से जारी सूचना में कहा गया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर यह कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए "अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट" को झारखंड सहित पूरे देश में लागू करने की मांग भी उठाई गई है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार यह विरोध कार्यक्रम रांची सिविल कोर्ट परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से होगा। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.