कानपुर, मई 19 -- कानपुर देहात, संवाददाता। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबरों को तोड़ने के दौरान की गई बर्बर कार्रवाई एवं शांतिपूर्ण विरोध कर रहे अधिवक्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर सीधा आघात है। उक्त बात जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान कहते हुए सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने कहाकि अधिवक्ताओं के चैम्बर उनकी मूलभूत आवश्यकता है और बिना वैकल्पिक व्यवस्था उन्हें तोड़ना और शांतिपूर्ण विरोध पर लाठियां बरसाना न्याय और कानून पर हमला है। इस तरह की कार्यवाहियों पर अधिवक्ताओं के विरोध स्वरूप हड़ताल विषय पर उन्होंने कहाकि न्यायालयों में हड़तालें सस्ती लोकप्रियता का साधन नहीं होनी चाहिए, क्योंकि जब हम कहते है कि 'वादकारी का हित सर्वोपरि है ' तो यह कोई फैंसी शब्द नहीं, बल्कि हमारा मूल कर्तव्य है। य...