हरिद्वार, जून 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। लखनऊ की हृदय विदारक पर मंगलवार को घटना महानगर व्यापार मंडल शोक जताते हुए बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही हरिद्वार के समस्त कोचिंग सेंटर, कम्पूटर सेंटर, जिम सहित, प्ले स्कूल बच्चों की एक्टिविटी सेंटरों, स्कूल बस, माल, मार्ट, होटलों की फायर सेफ्टी प्वाइंट्स की गहनता से जांच करने की भी मांग प्रशासन से की है। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि जिस प्रकार से कल लखनऊ में बड़ी हृदय विदारक घटना घटित हुई उससे सबक लेते हुए भविष्य के लिए जिला प्रशाशन को कुछ मुख्य कार्यों को जनहित में धरातल पर करना होगा जिसमें मुख्य फायर सेफ्टी जांच के साथ साथ फायर बिग्रेड की चंद दूरियों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाना मुख्य होना चाहिए जिस प्रकार हाइवे सहित मुख्य बाजारों पर आग लगने की घटनाएं बढ़ रही ...