लखनऊ, जुलाई 17 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता साहित्य, शायरी और गंगा-जमुनी तहज़ीब की नगरी लखनऊ में 18 जुलाई को एक यादगार अदबी शाम का आयोजन होने जा रहा है। रंग-ए-अदब की ओर से लखनऊ की एक शाम बशीर बद्र साहब के नाम शीर्षक से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मशहूर शायर बशीर बद्र की शायरी, ग़ज़लों, किस्सों और उनके साहित्यिक योगदान को याद किया जाएगा। शीरोज़ हैंगआउट में होने वाले इस आयोजन में साहित्य, रंगमंच, पत्रकारिता और प्रशासन से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियां एक मंच पर नज़र आएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री अनिल रस्तोगी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा उपस्थित रहेंगे।शाम की शुरुआत वरिष्ठ शायर हसन काजमी की मेजबानी में ज़िक्र-ए-बशीर सत्र आयोजित होगी। जिस...