लखनऊ का पारा 75 साल में दूसरी बार मई में इतना नीचे गिरा
लखनऊ, मई 5 -- लखनऊ के इतिहास में 75 साल के दौरान दूसरी बार मई में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 11.4 डिग्री नीचे आ गया। यह 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम 20.2 रहा। प्रदेश के ऊपर बनीं चक्रवाती हवा की परिस्थितियां और पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिनों से बारिश और तेज हवा का सिलसिला चल रहा है। इस वजह से दिन का तापमान नीचे आ गया है। आईएमडी लखनऊ के अनुसार इसके पूर्व 29 मई 2021 में 27.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। लखनऊ में मई माह के अधिकतम न्यूनतम तापमान के इतिहास में इसके पहले 3 मई 1897 को 29.0 और 03 मई 1969 में 29.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, आगरा के प्रेक्षण इतिहास में भी यह दूसरी बार हुआ है। आगरा में न्यूनतम तापमान आज 29.4 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.