लखनऊ, मार्च 28 -- हवा का रुख बदला और पछुआ ने जोर पकड़ा तो शुक्रवार-शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री नीचे आ गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.1 था जो शनिवार को 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को दिन में तापमान बढ़ेगा। इसके बाद सोमवार की शाम से फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव लाएगा। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। एक दिन पहले हुई हल्की बारिश की वजह से धरती की सतह ठंडी थी, इसलिए धूप की तल्खी तापमान को ज्यादा नहीं बढ़ा पाई। दिन में भी आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही थी। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार कल यूपी के ऊपर से गुजरा पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ गया। इससे पूर्वांचल के कुछ हिस्सों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.