कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर। लखनऊ मंडल के कानपुर-लखनऊ खंड में पुल संख्या 110 पर स्लीपर बिछाने का कार्य होना है। इसके लिए मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से पूर्व में 55345/55346 लखनऊ जंक्शन-कासगंज पैसेंजर को निरस्त किया गया था लेकिन अब रेलवे ने इसे आंशिक रूप से बहाल करने का निर्णय लिया। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 055345 लखनऊ जंक्शन-कासगंज पैसेंजर पूर्व में दो अप्रैल से 14 मई तक निरस्त की गई थी। अब यह इस अवधि में अनवरगंज-कासगंज के बीच चलेगी जबकि लखनऊ जंक्शन-अनवरगंज के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह 55346 कासगंज-लखनऊ जंक्शन पैसेंजर पूर्व में एक अप्रैल से 13 मई तक निरस्त की गई थी। यह भी अब इस अवधि में कासगंज-अनरगंज के बीच चलेगी और अनवरगंज-लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...